Tuesday, February 7, 2017

न्यूरोकैलिक्स कैलीसिनस पौधा औषधीय गुण रखता है:
जवाहर लाल नेहरू ट्रॉपिकल बोटेनिक गार्डन एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट (जेएनटीबीजीआरआई) के वैज्ञानिकों ने न्यूरोकैलिक्स कैलीसिनस पौधे में कई चिकित्सीय गुणों की पुष्टि की है। न्यूरोकैलिक्स कैलीसिनस एक औषधीय पौधा है जो पश्चिमी घाट और श्रीलंका के दक्षिणी भागों में पाया जाता है।
इस पौधे के चिकित्सीय गुणों की खोज चोलानाइकन जनजाति (केरल में अतिसंवेदनशील समूहों में से एक) के पारंपरिक ज्ञान के आधार पर हुई है, जोकि सूजन और घाव का इलाज करने के लिए इस पौधे का उपयोग करती है।
मुख्य तथ्य और गुण
न्यूरोकैलिक्स कैलीसिनस से प्राप्त हर्बल दवा जलने की चिकित्सा में सहायक, घाव की चिकित्सा में सहायक, कैंसर विरोधी, एनाल्जेसिक, प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाली, सूजन कम करने वाली, प्लेटलेट वृद्धि करने वाली और एंटी ऑक्सीडेंट प्रभाव रखने वाली होती है।
पशु परीक्षणों ने साबित कर दिया है कि सूजन के प्रारंभिक चरण में मानक दवा पॉवीडान / आयोडीन के साथ तुलनात्मक रूप में इस औषधीय पौधे की पत्तियाँ घाव को ठीक करने का गुण रखती हैं।
पत्तियों की एंटी-इन्फ्लेमैटेरी गतिविधि दवा डिक्लोफेनाक सोडियम के समान ही थी। प्री-क्लिनिकल परीक्षणों ने भी घाव और दर्द के खिलाफ न्यूरोकैलिक्स कैलीसिनस के उपचारात्मक प्रभाव की पुष्टि की है।
उच्च विटामिन ई सामग्री की उपस्थिति और सेल लाइनों में शक्तिशाली सायटोप्रोटेक्टिव गतिविधि ने एक इसके कैंसर विरोधी दवा के विकास की संभावनाओं को और बढ़ाया है।

जवाहर लाल नेहरू ट्रॉपिकल बोटेनिक गार्डन एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट (जेएनटीबीजीआरआई):
जेएनटीबीजीआरआई का पूर्व नाम ट्रॉपिकल बोटेनिक गार्डन एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट था। इसका नाम दूरदर्शी प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में बदला गया था। इसे केरल सरकार द्वारा 17 नवंबर 1979 को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बनाया गया था। यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण के लिए केरल राज्य परिषद (KSCSTE), केरल सरकार की अम्ब्रेला स्कीम के तहत कार्य करता है।
चोलानाइकन जनजाति:
चोलानाइकन भारत का एक संजातीय समूह हैं। वे मुख्य रूप से दक्षिणी केरल, विशेष रूप से साइलेंट वैली नेशनल पार्क में निवास करते हैं और इस क्षेत्र की अंतिम शेष शिकारी जनजातियों में से एक हैं। चोलानाइकन लोग चोलानाइकन भाषा बोलते हैं जोकि द्रविड़ परिवार के अंतर्गत आती है।

No comments:

Post a Comment